फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck collision car in haldwani two killed in Accident

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Truck collision car in haldwani two killed in Accident
कार के उड़ गए परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

कमलुवागांजा रोड पर बच्चीनगर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक टाटा मैजिक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कटर से टाटा मैजिक का दरवाजा काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


चमोली जिले के डिमाराकोट जाख निवासी बाघ सिंह (35) पुत्र विजय सिंह और पुजयानी निवासी पवन कुमार बिष्ट (37) पुत्र मदन सिंह देहरादून से जीओ कंपनी का सामान टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन से लेकर हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


कमलुवागांजा रोड बच्चीनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। मौका पाकर चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर खून से लथपथ पड़े दोनों लोगों को वाहन से निकालने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

राहगीरों ने बताया कि ईंट लदा ट्रक हल्द्वानी से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पहचान पत्र देखने और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की।

मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मुखानी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed