फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck accident in tehri three people killed

दर्दनाक हादसा: शादी का सामान लेकर जा रहा था ट्रक, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 30 Jan 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 30 Jan 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Truck accident in tehri three people killed
accident

शादी का सामान लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


ऋषिकेश से शादी का सामान लेकर लंबगांव जा रहा एक ट्रक चंबा-पुरानी टिहरी मोटर मार्ग पर गाजणा गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक स्वामी का बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया है।

सोमवार तड़के तीन बजे ट्रक ऋषिकेश से लंबगांव की ओर जा रहा था। टिहरी रोड पर चंबा से पांच किमी दूर गाजणा गांव के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में सवार ट्रक स्वामी का बेटा संदीप बिष्ट (32) पुत्र ज्योति बिष्ट निवासी भैंगा जो हादसे के समय ट्रक से छिटक कर बाहर गिर गया था।
विज्ञापन


बहादुरी दिखाते हुए संदीप घटना स्थल से काफी दूर रोशनी को ढूंढते हुए एक घर पर मदद के लिए पहुंचा, जिस पर ग्रामीण ने पुलिस और 108 को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मय फोर्स और 108 के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पता लग रहा कारण

Truck accident in tehri three people killed
accident

दुर्घटना में वाहन चालक उम्मेद सिंह (42) पुत्र धोकर सिंह निवासी गैरी रमोली पट्टी, सोहन सिंह रावत (35) पुत्र प्यार सिंह, कन्हैया सिंह रांगड़ (33) पुत्र साहब सिंह दोनों निवासी भैंगा की मौके पर मौत हो गई।

गहरी खाई और घना अंधेरा होने के कारण पुलिस और 108 ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों को खाई से बाहर निकाला। जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया है।

दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और राकेश राणा ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed