{"_id":"590ec2644f1c1b395485085e","slug":"trivendra-cabinet-will-confirm-unemployment-allowances-of-congress-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के जमाने में लागू बेरोजगारी भत्ते का भविष्य अब होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के जमाने में लागू बेरोजगारी भत्ते का भविष्य अब होगा तय
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सरकार के जमाने में लागू बेरोजगारी भत्ते का भविष्य जल्द ही कैबिनेट में तय होगा। जोर-शोर से लागू हुई ये योजना ढुलमुल तरीके से आगे बढ़ते हुए फिलहाल रुकी हुई है।
विज्ञापन
नई सरकार को तय करना है कि वह बेरोजगारों को किसी तरह का भत्ता देगी या फिर नहीं। दरअसल, बेरोजगारों को लुभाने वाली इस योजना का बुरा हश्र बजट के अभाव में हुआ। आज की तारीख में भी बेरोजगारों के लिए स्वीकृत 68 करोड़ के भत्ते की व्यवस्था नहीं हो पाई है। नई सरकार इसके व्यवहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ने की सोच रही है। सेवायोजन विभाग जल्द ही पूरे मामले को चर्चा के लिए कैबिनेट में लाने जा रहा है।
विज्ञापन
2012 के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ते का वायदा किया था। विजय बहुगुणा के नेतृत्व वाली सरकार बनी, तो इस योजना को लागू कर दिया गया। मगर ये योजना सरपट दौड़ न सकी। करीब नौ लाख 49 हजार बेरोजगारों ने इस भत्ते के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
मगर सरकार सिर्फ 33 हजार बेरोजगारों के लिए ही भत्ते की व्यवस्था कर पाई। नई सरकार के सामने अब ये मामला आया है कि वह इस योजना को जारी रखेगी या फिर बंद करेगी। सेवायोजन मंत्री डा हरक सिंह रावत के अनुसार-बेरोजगारी भत्ते से संबंधित फाइल उनके पास आई है। सरकार इस योजना से जुडे़ आर्थिक पहलु पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है।
ताकि योजना मजाक बनकर न रहे। पूरा मामला कैबिनेट में लाया जा रहा है। इसके बाद ही तय होगा कि बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा या नहीं। रावत के मुताबिक-वैसे ये भी विचार आ रहा है कि भत्ते की जगह बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाए। हालांकि निर्णायक फैसला बाद में ही किया जाएगा।