{"_id":"5b9f1126867a55019f2c89d4","slug":"trivendra-cabinet-meeting-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक रहेगी अहम, लगेगी अनुपूरक बजज पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक रहेगी अहम, लगेगी अनुपूरक बजज पर मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
सरकार अनुपूरक बजट के लिए मंजूरी लेने के साथ इनवेस्टर समिट से संबंधित कुछ विभागों की पॉलिसी पर भी निर्णय लेगी। वहीं, कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप भत्ते देने पर निर्णय होने की संभावना कम ही है।
सरकार ने विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक सत्र से संबंधित मसलों को ध्यान में रखकर बुलाई गई है। सदन में आने वाले कुछ एक्ट भी कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं। इनमें इनवेस्टर मीट से संबंधित पर्यटन, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जैसे मामले हैं, जिन्हें 7 और 8 अक्तूबर को होने वाली इनवेस्टर मीट से पहले प्रभावी बनाया जाना है।
विज्ञापन