फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trivendra Cabinet Expansion on New year

नए साल पर त्रिवेंद्र कैबिनेट को मिलेंगे दो नए मंत्री, चेहरों पर चर्चा शुरू

Sat, 30 Dec 2017 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Dec 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
Trivendra Cabinet Expansion on New year
trivendra singh rawat
नए साल पर त्रिवेंद्र कैबिनेट में दो नए मंत्री शामिल होंगे। फिलहाल अभी नाम सामने नहीं आए है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े दो पदों पर नए साल के शुरुआती पखवाड़े में ताजपोशी होगी। मंत्रीमंडल में विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों को प्रमोशन मिलने की भी उम्मीद है। बहराल यह देखना दिलचस्प होगी आखिर वो दो नए चेहरे कौन होंगे, जिन्हें त्रिवेंद्र कैबिनेट में जगह मिलेगी।

मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत दस सदस्य हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की सहमति बन गयी है, लेकिन क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने की मशक्क्त अभी जारी है।  मंत्रिमंडल में गढ़वाल का पलड़ा भारी है और कुमाऊं के विधायको को उम्मीद है कि इस बार उनकी उपेक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन


त्रिवेंद्र कैबिनेट में सतपाल महाराज , प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत , मदन कौशिक , यशपाल आर्य, अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, धनसिंह रावत अभी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा के रणनीतिकार उलझे, किसे म‌िलेगी जगह

Trivendra Cabinet Expansion on New year
trivendra singh rawat
दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री के अलावा सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और धन सिंह रावत चारों ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और चारो मूलत: पौड़ी जिले के रहने वाले है। भले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला से विधायक हो लेकिन वह पौड़ी जिले के रहने वाले है।

इसलिए भाजपा के रणनीतिकार इसी घमासान में उलझे है कि क्या तरकीब निकली जाय कि मंत्रिमंडल  जाय और नाराजगी भी ना हो। क्योंकि गढ़वाल के पहाड़ से किसी ब्राह्मण को, हरिद्वार से किसी अन्य पिछड़ा वर्ग के विधायक को और कुमाऊं से किसी ठाकुर विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने के दबाव पार्टी के भीतर बढ़ता जा रहा है।

अब यह संभावित विस्तार मंत्रिमंडल में कितना संतुलन बनाएगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन दावेदारों ने अपनी लॉबिंग शुरू कर  दी है। किसके अरमान लुटेंगे और किसकी हसरत पूरी होगी, यह विस्तार के बाद ही समझ में आएगा।

इसके अलावा गढ़वाल से ही सुबोध उनियाल भी कैबिनेट मंत्री है। हरिद्वार से मदन कौशिक भी कैबिनेट में है। इस लिहाज से मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट की छह सीट और विधानसभाध्यक्ष गढ़वाल के पास है, जबकि कुमाऊं के पास चार पद हैं जिनमे यशपाल आर्य, प्रकाश पंत, अरविन्द पांडेय कैबिनेट मंत्री और रेखा आर्य राजयमंत्री है।

कुल मिलकर मंत्रिमंडल में सीएम समेत चार ठाकुर, कौशिक व पंत, उनियाल व पांडेय चार ब्राह्मण और अनुसूचित जाति से दो यशपाल आर्य और रेखा आर्य मंत्री है। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग से एक भी मंत्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed