{"_id":"9810b1d4293ef6d2d9c02961b4b3b805","slug":"triple-lane-flyover-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में यहां बनेगा ट्रिपल लेन फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में यहां बनेगा ट्रिपल लेन फ्लाईओवर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के व्यस्ततम चौराहों में से एक बल्लीवाला चौक पर अब ट्रिपल लेन फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लाई ओवर के नीचे तीन लेन की रोड
फ्लाई ओवर के नीचे से भी तीन लेन की रोड पर गाड़ियों की आवाजाही हो सकेगी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड इसे फोरलेन में तब्दील करने की योजना बना रहा है। विभाग ने इसकी समय सीमा जून 2015 रखी है।
शहर में ट्रैफिक का दबाव और तंग चौराहों को देखते हुए बल्लूपुर, बल्लीवाला, आईएसबीटी, जोगीवाला और भंडारी बाग में फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया गया।
साल 2013 में शिलान्यास के बाद बल्लूपुर, बल्लीवाला और आईएसबीटी पर काम शुरू हुआ। जो कुछ समय चलने के बाद बंद हो गया। भंडारी बाग रेलवे ओवर ब्रिज रेलवे अंडर ब्रिज में बदलने से राजमार्ग पर फ्लाईओवर का काम भी थम सा गया।
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने बल्लीवाला पर ट्रिपल लेन फ्लाई ओवर की योजना बनाई है।
इस तरह होगा काम
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधीक्षण अभियंता एससी अग्रवाल ने बताया कि बल्लूपुर, बल्लीवाला और आईएसबीटी पर फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है।
बल्लीवाला पर तीन लेन का बिना डिवाइडर फ्लाईओवर बनेगा। नीचे भी तीन लेन की सड़क होगी। यहां विभाग के पास करीब 22 मीटर जमीन है, इसलिए सड़क फोर लेन करने की योजना है।
विज्ञापन
जोगीवाला में भूमि अधिग्रहण मामला अटकने से काम लटका है। आईएसबीटी पर ठेकेदार के गलत काम पर नोटिस देकर फाइन लगाया गया था। अब दोबारा काम शुरू हुआ है। जून 2015 तक फ्लाईओवर पूरा कर लिया जाएगा।