फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence day 2022: National flag will be hoisted at 3.43 lakh houses in Dehradun

Independence day 2022: देहरादून में तीन लाख 45 हजार सरकारी व निजी भवनों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 30 Jul 2022 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 04:38 PM IST
सार

राष्ट्रीय ध्वज सभी सरकारी भवनों और निजी भवनों पर फहराए जा सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से चार लाख ध्वज मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Independence day 2022: National flag will be hoisted at 3.43 lakh houses in Dehradun
तिरंगा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार की पहल पर आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जहां केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के सभी सरकारी भवनों के साथ ही प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराया जा सके, इसके लिए निजी कंपनियों की मदद से राष्ट्रीय ध्वज मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ध्वज सभी सरकारी भवनों और निजी भवनों पर फहराए जा सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से चार लाख ध्वज मंगाए जा रहे हैं। सीडीओ झरना कमठान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके, इसके लिए जहां नगर निगम क्षेत्र को 11 जोन में बांटकर सभी जोन में अफसरों की तैनाती की गई, जबकि ऋषिकेश, मसूरी और डोईवाला क्षेत्र के लिए एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हरबर्टपुर, सेलाकुई नगर पंचायतों के लिए तहसीलदारों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीडीओ ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कोई भी घर छूट न जाए इसके लिए पंचायतीराज विभाग की भी मदद ली जा रही है। राष्ट्रीय ध्वज मुहैया कराने के बाद नोडल अफसरों और विभागीय कर्मियों द्वारा आमजन को जानकारी दी जाएगी कि कैसे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से लेकर 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद सभी राष्ट्रीय ध्वज को वापस लेने के साथ ही पूरे सम्मान के साथ रखवाया जाएगा। सभी नोडल अफसराें को इस बात की भी हिदायत दी गई कि वे यह सुनिश्चित कराएंगे कि किसी भी सूरत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed