{"_id":"68361a145ecda1060e0eff00","slug":"tricolor-procession-taken-out-in-cantonment-market-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-701453-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छावनी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छावनी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा
Wed, 28 May 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 28 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने छावनी बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाने के साथ देश की सेना के पराक्रम व शौर्य से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
बीस सूत्री कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में चकराता के चुंगी चौक से यात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा केसरी मार्किट, शहीद चौक होकर चौक बाजार में संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद आदि के नारे लगाए। यात्रा में किशोरी लाल सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है।इस दौरान टीकाराम शाह, नंदलाल भारती, मोनिका अग्रवाल, मित्ता सिंह, राजवीर राठौर, अनिल चांदना, नवीन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद