फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tributes paid to Maulana Abul Kalam Azad

Dehradun News: मौलाना अबुल कलाम आजाद को दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Nov 2025 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Maulana Abul Kalam Azad
विकासनगर। पछवादून विकास मंच की ओर से लखनवाला स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंच के सदस्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ रचनाकार राजीव बडोनी ने कहा कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि अबुल कलाम ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था को बनाने के साथ यूजीसी, आईआईटी, आईसीआर, आईसीएमआर, साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी जैसे प्रख्यात संस्थानों की बुनियाद रखी। इस अवसर पर आयोजित की गई निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इनायत, अंशिका, जीनत, वैष्णवी, उमैरा, अनन्या, कौसर जहां, आसना खान को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य आमोद शर्मा, सुनील कुमार, वीर सिंह राणा, रजनी धीमान, अलका शर्मा, मंजीत कौर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed