फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribute programs were organized at various places

शहीदों की बदौलत ही सुरक्षित हैं देश की सीमाएं : डॉ. सेमवाल

Thu, 27 Jul 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tribute programs were organized at various places
विज्ञापन




शहीदों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित : डॉ. सेमवाल

कारगिल विजय दिवस के मौके पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीदों के सम्मान में नारे लगाए गए। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. जीआर सेमवाल ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।



लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष यमन चौधरी, सचिव अभिनव अग्रवाल, हेमचंद्र सकलानी, उमाकांत अग्रवाल, दिनेश जयवाल, अतुल चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लायंस क्लब ग्रीन वैली ने भी शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाई। अध्यक्ष शालिनी कक्कड़, सचिव अंशु साहनी, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ,मोहिनी नौटियाल आदि मौजूद रहीं। रोटरी क्लब विकासनगर ने होटल में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया। अध्यक्ष रोहित गुप्ता, सचिव अमित अग्रवाल, सुरेश रावत, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पछवादून गढ़वाल सभा भवन दिनकर विहार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अध्यक्ष राजू बिंजोला, वीना डोभाल, सुमन मोहन मंमगाई, त्रिलोक सिंह रावत मौजूद रहे। किशोरी लाल सरस्वती शिशु मंदिर चकराता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्नें बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शौर्य दीवार पर वीर सेनानियों को स्मरण एवं नमन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जीआर सेमवाल ने कारगिल युद्ध के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. आरएस गंगवार, प्रोफेसर अरविंद कुमार अवस्थी, डॉ. राखी डिमरी मौजूद रहीं। छात्रसंघ पदाधिकारी एवं नव प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं ने शहीदों के सम्मान में नारे लगाए।




पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून से जुड़े पूर्व सैनिकों ने देहरादून घंटाघर स्थित गांधी पार्क में शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष निरंजन चौहान, उपाध्यक्ष खड़क सिंह सामंत, उपसचिव भगवान आले, ताजबर सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, हयात सिंह चौहान, नारायण सिंह थापा मौजूद रहे। एसबी कॉलेज और पछवादून विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed