फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribute program organized at the headquarters on the

Dehradun News: पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Tribute program organized at the headquarters on the
Iसीआरपीएफ के सेक्टर मुख्यालय में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिI
विज्ञापन


सीआरपीएफ सेक्टर मुख्यालय व पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की ओर से देहरादून स्थित सेक्टर मुख्यालय में पुलवामा हमले के शहीदों की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हमले में शहीद देहरादून निवासी शहीद मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद की पत्नी सरिता देवी को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए थे। शहीद मोहन सिंह व शहीद विरेंद्र सिंह। शहीदों के पांचवीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड सेक्टर मुख्यालय देहरादून में शहीद मोहन लाल को श्रद्धाजंलि देने के लिए वीर नारी सरिता देवी पत्नी शहीद मोहन लाल की पत्नी, उनके पुत्र श्रीराम, बेटी, महानिरीक्षक उत्तराखंड सेक्टर देहरादून में समस्त अधिकारी एकत्रित हुए। इस दौरान शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रस्तावित महानिरीक्षक कार्यालय भवन निर्माण कैंप शीशमबाड़ा में शहीद जवानों की स्मृति में 150 अलग-अलग प्रजाति के पौध रोपी गई।
विज्ञापन




इस अवसर पर महानिरीक्षक उत्तराखंड सेक्टर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शहीदों के परिवारों के साथ हैं। मुख्य अतिथि वीर नारी सरिता देवी पत्नी शहीद मोहन लाल को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन उत्तराखंड, देहरादून के अध्यक्ष एसएस कोठियाल, उप महानिरीक्षक प्रदीप चंद्र, संजीव कुमार, देव राज, कमांडेंट राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iमातृ शक्ति परिवार ने भी दी श्रद्धांजलिI

पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर मातृशक्ति परिवार की ओर से गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर हमले के 40 बलिदानियों की शहादत को याद करते हुए 40 दीये जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अध्यक्ष हितेश कुमार, अधिवक्ता दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं नेताजी संघर्ष समिति ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed