{"_id":"676eee13bc6ec210060346c3","slug":"tribute-paid-to-former-pm-manmohan-singh-dehradun-news-c-5-1-drn1031-580321-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांवली रोड स्थित नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के महासचिव आरिफ वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि पूर्व पीएम डॉ. सिंह को महान अर्थशास्त्री, सादगी और नम्रता की मिसाल बताते हुए उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक संकट से उबरते हुए प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ। सभा में प्रदीप कुकरेती, इम्तियाज अहमद, पारस यादव, सईद अहमद, दानिश नूर, संदीप गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
I
I
I
Iउद्योगों को नए मानक बनाने में आगे आना होगा : सौरभ तिवारी
I
Iभारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार को अपने स्थापना दिवस पर सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में स्टैंडर्ड कॉन्क्लेव का आयोजन किया। आयोजन में उद्योगों की भागीदारी, मानकीकरण के भविष्य, श्रमिक सुरक्षा, और बीआईएस के डिजिटल टूल्स पर चर्चा की गई। बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने उद्योगों से नए मानक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देश में अब तक 23 हजार से अधिक मानक तैयार किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षाकृत कम है। सिडकुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन यूनिट के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने उद्योगों की जिम्मेदारियों और एसओपी आधारित सावधानियों पर जोर दिया। बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने श्रमिक सुरक्षा पर प्रजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में अंजलि रावत नेगी, चंचल बोहरा, श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।I