Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribute paid to Bapu by fasting on martyrdom day

शहादत दिवस पर उपवास रख बापू को दी श्रद्धांजलि

Sun, 31 Jan 2021 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Bapu by fasting on martyrdom day
गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ? - फोटो : CITY
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उपवास रख उनके बताए अहिंसा व सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने रघुपति राघव राजा राम... गीत गाया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश को महात्मा गांधी के विचार व उनके सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। क्योंकि, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की, वे अब उनके विचारों की भी हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज की केंद्र सरकार व जिन राज्यों में भाजपा सरकारें हैं वहां लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। किसान आंदोलन पर उन्होंने आरोप लगाया कि किसान को जिस प्रकार से मोदी सरकार, आरएसएस व भाजपा बदनाम कर रही है, उसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष आयरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री ताहिर, महामंत्री याकूब सिद्दीकी, शांति रावत, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed