VIDEO: एक रील से उत्तराखंड में छाईं अस्मिता, यहां की बोली नहीं जानती फिर भी भा रहा है लोगों को इनका ये अंदाज
अस्मिता मंगवानिया संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने का सपना देखती हैं। संगीत के क्षेत्र में उभरती इस गायिका का कहना है कि वह भले ही मुजफ्फरनगर की निवासी हैं, लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्मिता मंगवानिया संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने का सपना देखती हैं। हिंदी गानों पर अच्छी पकड़ रखती हैं, लेकिन अस्मिता को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें गढ़वाली गाने से पॉपुलैरिटी मिलेगी। उन्होंने एक गढ़वाली गाने का कवर किया, जिसे खूब पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर उन्हें गढ़वाली गाना ही गाने के लिए फरमाइश की जाने लगीं।
संगीत के क्षेत्र में उभरती इस गायिका का कहना है कि वह भले ही मुजफ्फरनगर की निवासी हैं, लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं। संगीत उन्होंने अपने माता पिता से ही सीखा है। अस्मिता ने बताया कि उनका बचपन उत्तराखंड में ही बीता है। और वह यहां के संगीत से जुड़ी हैं। आगे भी वह उत्तराखंड की संस्कृति के लिए काम करेंगी।