फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trekking will now be possible on the legendary route from Rishikesh to Kedarnath Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: ऋषिकेश से केदारनाथ तक के पौराणिक मार्ग पर कर सकेंगे ट्रैकिंग, स्वामी विवेकानंद ने भी की पदयात्रा

Thu, 06 Apr 2023 02:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Apr 2023 02:05 PM IST
सार

ऋषिकेश से केदारनाथ तक के पौराणिक मार्ग पर प्रकृति और अध्यात्म का अनूठा संगम होगा। यात्री मां गंगा के किनारे-किनारे प्रकृति की विविधता के एहसास को आत्मसात करते हुए यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

विज्ञापन
Trekking will now be possible on the legendary route from Rishikesh to Kedarnath Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अब यात्री ऋषिकेश से केदारनाथ तक के पौराणिक मार्ग पर ट्रैकिंग कर सकेंगे। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने इस पौराणिक मार्ग के मूल स्वरूप को फिर से जीवित करने की पहल की है। उन्होंने गंगा पदयात्रा शुरू किए जाने की योजना तैयार की है। उन्होंने खुद इस मार्ग पर 22 किमी की पदयात्रा भी की।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इस मार्ग पर प्रकृति और अध्यात्म का अनूठा संगम होगा यात्री मां गंगा के किनारे-किनारे प्रकृति की विविधता के एहसास को आत्मसात करते हुए यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
विज्ञापन


इस योजना के अनुसार ऋषिकेश से देवप्रयाग तक पैदल चारधाम यात्रा इसी साल शुरू होगी। गंगा पदयात्रा का आगाज साधु-संतों के पहले जत्थे के निकलने के साथ होगा जो इसी साल चारधाम यात्रा में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार स्वामी विवेकानंद ने इसी रूट से की थी पदयात्रा

1888 में बदरीनाथ के लिए यात्रा शुरू की लेकिन, हैजा फैलने के कारण उन्हें श्रीनगर से यात्रा बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा था। 1891 में फिर आए लेकिन इस बार वे स्वयं बीमार पड़ गए और कर्णप्रयाग से लौटे

कोटलीभेल का होगा विकास
गंगा पदयात्रा पथ पर कोटलीभेल में करीब 200 मीटर का ट्रैक चट्टान पर है, जिसे गरतांग गली की तर्ज पर लकड़ी का पैदल मार्ग तैयार कर नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार-ऋषिकेश की बदलेगी सूरत, सरकार ला रही री-डेवलपमेंट प्लान, दून में बनेगी कैपिटल सिटी

यह है यात्रा रूट
गंगा पदयात्रा ऋषिकेश से लक्ष्मणझूला, गरुड़ चट्टी, फूल चट्टी, मोहन चट्टी, बिजनी, नौंठखाल (न्योडखाल), बंदर चट्टी (बांदर भ्येल), महादेव चट्टी, सिमालू (सेमल), नांद गांव, व्यासचट्टी (व्यासघाट), उमरासू, सौड़ व रामकुंड से देवप्रयाग पहुंचेगी। यहां यात्री गंगा आरती में शामिल होंगे।

-67.6 किमी पैदल दूरी होगी ऋषिकेश से देवप्रयाग ट्रैक

-06 फीट चौड़ा होगा गंगा पदयात्रा का पथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed