{"_id":"6892628ec637e1aaa3022493","slug":"tree-fell-on-power-line-in-dhalipur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-756542-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढालीपुर में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, चार घंटे तक आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढालीपुर में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, चार घंटे तक आपूर्ति बाधित
Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। ढालीपुर में पांवटा रोड किनारे एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई बाजारों में बारिश के कारण सन्नाटा छाया हुआ है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लोगों की आवाजाही बेहद कम हो रही है। बारिश से विकासनगर के भट्टा रोड, कैनाल रोड, डाकपत्थर रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
उधर सेलाकुई के राजा रोड, निगम रोड, सरस्वती विहार, पीठवाली गली, जमनपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अत्यधिक बारिश के कारण ढालीपुर में हरबर्टपुर-पांवटा रोड के किनारे पर खड़ा एक वृक्ष विद्युत लाइन पर गिर गया, जिसके चलते क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। लगभग चार घंटे के बाद लाइन को ठीक करके आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
कालसी, साहिया बाजारों में भी बारिश का असर दिखाई दिया। दिनभर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बाजारों से रौनक गायब दिखी।
जौनसार बावर के चकराता क्षेत्र में बारिश से बंद हो रहे मोटर मार्गों से ग्रामीणों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण बलबीर सिंह, स्वराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल गांवों में सेब के अलावा टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया व कई प्रकार की सब्जियों को मंडी ले जाकर बेचने का कार्य चल रहा है। बार-बार मार्गों के बाधित होने से उन्हें कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।