फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traveling, transport, Roadways to Doon-Delhi and other places will be expensive in Kanwar Yatra

बस से सफर अब महंगा: दून-दिल्ली सहित इन जगहों के लिए किराए में बढ़ोतरी, रूट डायवर्ट होने से लंबा होगा रास्ता

Thu, 07 Jul 2022 10:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 10:53 AM IST
सार

आने वाले दिनों में यात्रियों को अब सफर के दौरान ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। देहरादून से दिल्ली की दूरी में करीब 77 किलोमीटर का इजाफा होने के चलते निगम बसों के किराए में 55 से 100 रुपये की बढ़ोतरी करेगा। 

विज्ञापन
Traveling, transport, Roadways to Doon-Delhi and other places will be expensive in Kanwar Yatra
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की बस से सफर महंगा होगा। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जैसे ही रूट डायवर्ट होते जाएंगे, संबंधित मार्गों पर दूरी बढ़ने के हिसाब से ही किराए में बढ़ोतरी की जाएगी। कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा भीड़ दून-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर होती है। इसकी वजह से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदल जाता है।

विज्ञापन


वह बसें वाया पांवटा साहिब-करनाल रूट से दिल्ली आती-जाती हैं। दून से दिल्ली की दूरी में करीब 77 किलोमीटर का इजाफा होने के चलते निगम बसों के किराए में 55 से 100 रुपये की बढ़ोतरी करेगा। इसके तहत वॉल्वों बसों में जहां किराए में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है तो वहीं साधारण बसों के किराए में 55 से 60 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली के साथ ही जयपुर, आगरा, फरीदाबाद, गुुरुग्राम, अलवर आदि स्थानों पर जाने वाली बसें भी वाया करनाल भेजी जाती हैं। उनके किराए में भी बढ़ोतरी होती है। परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही कांवड़ यात्रा के हिसाब से रूट डायवर्ट होंगे, वैसे ही बढ़ने वाली दूरी और उस रूट पर पड़ने वाले टोल के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल रूट डायवर्जन तक ही लागू रहेगी बढ़ोतरी

निगम इसका आकलन कर रहा है। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद तत्काल किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी केवल रूट डायवर्जन तक ही लागू रहेगी। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जैसे ही पुराने रूट पर रोडवेज बसें चलेंगी, वैसे ही किराया भी पूर्व की भांति कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Weather Update: बदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद, गढ़वाल-कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed