फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accident in Champawat Purnagiri, Vehicle of people going to see fair crashed, two killed, six injured

चंपावत में दुर्घटना: मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

Sat, 09 Apr 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है।

विज्ञापन
Accident in Champawat Purnagiri, Vehicle of people going to see fair crashed, two killed, six injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था। 

विज्ञापन


चंपावत में शनिवार को एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: भक्तगण कर लें तैयारी, वरना इन मुसीबतों से होगा सामना, उत्साह बता रहा- टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed