फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Travel in general coach of trains is now more comfortable

ट्रेनों के जनरल कोच में अब सफर हुआ और आरामदायक, अत्याधुनिक वॉशरूम लगाए गए

Fri, 12 Mar 2021 10:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: Travel in general coach of trains is now more comfortable
जनरल कोच में सफर करना अब और आरामदायक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दून रेलवे स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करना अब और आरामदायक हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जो अत्याधुनिक एलएचबी कोच मुहैया कराए गए हैं उनमें जनरल कोच में न सिर्फ गद्देदार सीटें लगाई गई हैं, बल्कि वातानुकूलित और तृतीय श्रेणी आरक्षित कोच की तर्ज पर जनरल कोच में भी अत्याधुनिक वॉशरूम लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं वातानुकूलित और तृतीय श्रेणी कोच की तर्ज पर अब जनरल कोच में भी सीटों को लेकर मारामारी नहीं है। कारण कि जनरल कोच में सीटों के लिए अब यात्रियों को आरक्षण कराना पड़ रहा है और सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा की इजाजत दी जा रही है जिनका पहले से ही आरक्षण है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि दून रेलवे स्टेशन से संचालित सभी ट्रेनों के जनरल कोच में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से भेजे गए एलएचबी जनरल कोच में सीटों की संख्या भी 90 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है और एक सीट पर तीन यात्रियों का आरक्षण किया जा रहा है। ऐसे में अब जनरल कोच में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed