फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport tax officer chased one kilometer and caught

Dehradun News: परिवहन कर अधिकारी ने एक किमी पीछा कर पकड़ा लोडर

Fri, 24 May 2024 05:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Transport tax officer chased one kilometer and caught
परिवहन विभाग के सचल दल ने चारधाम यात्रा वाहनों की ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान एक लोडर चालक टीम को देख कर वाहन दौड़ा दिया। परिवहन कर अधिकारी ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर लोडर चालक को पकड़ा। लोडर चालक समेत 14 वाहनों पर चालान की कार्रवाई गई।
विज्ञापन




चारधाम यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच के लिए परिवहन विभाग ने सचल का दल का गठन किया। बृहस्पतिवार को परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर के पास विकासनगर की ओर आ रहे 153 चारधाम वाहनों की चेकिंग की। सभी यात्रा वाहनों के पास ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड मिले।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे ई रिक्शा, लोडर, पिकअप और ट्रक चालक वापस हरबर्टपुर की ओर लौटने लगे। एक लोडर चालक ने टीम को देख वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। परिवहन कर अधिकारी ने लोडर चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने वाहन दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद परिवहन कर अधिकारी ने लोडर को रोक दिया। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि लोडर चालक पर वाहन बीमा, पॉल्यूशन आदि दस्तावेज न होने पर चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि इसके अलावा ई-रिक्शा, ट्रक, लोडर, पिकअप और बाइक समेत 14 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed