फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Secretary, rush to see dirt in RTO office

आरटीओ दफ्तर में गंदगी देख भड़के परिवहन सचिव

Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transport Secretary, rush to see dirt in RTO office
देहरादून। परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने बृहस्पतिवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने कार्यालय में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नराजगी जतायी और साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हरेक पटल पर जाकर कर्मचारियों से जानकारी। बाद में कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

परिवहन सचिव शैलेश बगोली बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ही आरटीओ कार्यालय पहुंचे गए थे। इस दौरान तमाम अधिकारी, कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। परिवहन सचिव के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आननफानन अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। गनीमत रही कि निरीक्षण के पहले ही ज्यादातर कर्मचारी अपने अपने पटल पर पहुंच चुके थे। निरीक्षण के दौरान परिवहन सचिव ने आरटीओ कार्यालय में गाड़ियों के परमिट बनवाने, टैक्स जमा कराने समेत अन्य विभागीय कार्य करवाने पहुंचे वाहन स्वामियों से भी यह जानकारी ली। इसके अलावा प्रत्येक पटल पर पहुंच कर गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने शासन में लटकी पदोन्नति पत्रावली निपटाने की मांग उठाई। इस पर परिवहन सचिव शासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पदोन्नति से संबंधित पत्रावली आज ही प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान आरटीओ डीसी पठोई, एआरटीओ अरविंद पांडे, प्रशासनिक अधिकारी संजीव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिवहन सचिव ने बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि निरीक्षण के लिए पहुंच परिवहन सचिव ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया। बायोमीट्रिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद परिवहन सचिव को लाइसेंस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed