{"_id":"655ae31b9cbacac25d080615","slug":"transfers-preparations-of-joint-directors-in-the-education-department-uttarakhand-news-in-hindi-2023-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशकों की अब तबादलों की तैयारी, शिक्षा महानिदेशालय से मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशकों की अब तबादलों की तैयारी, शिक्षा महानिदेशालय से मांगा प्रस्ताव
Mon, 20 Nov 2023 03:13 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:13 PM IST
सार
सात उप शिक्षा निदेशकों की संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए 25 अक्तूबर को डीपीसी हो चुकी है। इन अधिकारियों की डीपीसी के बाद शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इनकी पद स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
शिक्षा विभाग में छह उप निदेशकों की संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के बाद तबादलों की तैयारी है। शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, इस संबंध में शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विभाग में सात उप शिक्षा निदेशकों की संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए 25 अक्तूबर को डीपीसी हो चुकी है। इन अधिकारियों की डीपीसी के बाद शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इनकी पद स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: डरे हुए हैं मजदूर...सुरंग में आ रही चटकने की आवाजें, कहीं खतरे की घंटी तो नहीं
विज्ञापन
हालांकि इनमें से उप निदेशक जितेंद्र सक्सेना डीपीसी के बाद पदोन्नति आदेश जारी होने से पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि अन्य अधिकारियों में मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पीके बिष्ट, नरवीर सिंह, पदमेंद्र सकलानी और बृजमोहन रावत शामिल हैं।