{"_id":"62c2a8a98dad5775795195de","slug":"transfer-order-to-only-15-percent-of-the-employees-became-a-problem-for-employees-of-the-transport-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगम-दुर्गम में उलझे कर्मचारी: कई पदों पर नहीं हो पाएंगे तबादले, सरकार के फरमान से कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगम-दुर्गम में उलझे कर्मचारी: कई पदों पर नहीं हो पाएंगे तबादले, सरकार के फरमान से कर्मचारियों में रोष
Mon, 04 Jul 2022 02:17 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:17 PM IST
सार
इस साल सरकार ने तय कर दिया है कि 15 प्रतिशत ही तबादले होंगे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के मुताबिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर दस अधिकारी तैनात हैं। इनमें से एक सुगम से दुर्गम के पात्र हैं तो तीन दुर्गम से सुगम के पात्र हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल केवल 15 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला करने का आदेश परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस क्राइटेरिया के हिसाब से कई पदों पर तक कर्मचारियों के तबादले ही नहीं हो पाएंगे। परिवहन कर्मियों ने मांग की है कि निर्धारित 15 प्रतिशत से अधिक तबादले किए जाएं।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से पिछले दो साल से तबादले नहीं हो पाए। इस साल सरकार ने तय कर दिया है कि 15 प्रतिशत ही तबादले होंगे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के मुताबिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर दस अधिकारी तैनात हैं। इनमें से एक सुगम से दुर्गम के पात्र हैं तो तीन दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। 15 प्रतिशत के क्राइटेरिया के हिसाब से देखें तो केवल 1.5 कर्मचारी ही ट्रांसफर हो सकेंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार, वरिष्ठ प्रशासनिक के 24 में से नौ सुगम से दुर्गम और दो दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। प्रशासनिक अधिकारी के 23 में से 17 सुगम से दुर्गम और चार दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। प्रधान सहायक के पद पर 53 में से 37 सुगम से दुर्गम और 10 दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। वरिष्ठ सहायक के पद पर 89 में से 42 सुगम से दुर्गम और 27 दुर्गम से सुगम के पात्र हैं।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक के 24 में से एक सुगम से दुर्गम और दो दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। इन सभी पर 15 प्रतिशत का नियम लागू करें तो इनमें से कई पदों पर तो एक भी तबादला नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि इनमें कई ऐसे कर्मचारी हैं जो कि निर्धारित दस साल के बजाय दुर्गम में 14 से 15 साल सेवाएं दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें...पहाड़ की पीड़ा: नवजात का पैर बाहर निकला था, डॉक्टरों ने बनाया ये बहाना और कर दिया रेफर, एंबुलेंस में फार्मासिस्ट बनी मसीहा
ऐसे हालात में अगर उन्हें इस बार भी सुगम में आने का मौका नहीं मिला तो यह नियमों का भी उल्लंघन होगा। उन्होंने मांग की है कि मुख्य सचिव के निर्देशों के तहत जरूरत पड़ने पर 15 प्रतिशत से अधिक तबादले किए जा सकते हैं। लिहाजा, परिवहन विभाग में भी अधिक तबादले किए जाएं।