फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer of secretariat officers in uttarakhand

लंबे समय से सचिवालय में जमे 226 अफसरों के तबादले, मची खलबली

Wed, 21 Jun 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Transfer of secretariat officers in uttarakhand

सचिवालय स्तर पर तैनात अफसरों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इसमें अपर सचिव, उपसचिव, अनुसचिवों के साथ समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुभाग अधिकारियों के 226 नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


अरसे से एक ही पद पर बैठे समीक्षा और सहायक समीक्षा स्तर के अधिकारियों के तबादलों से सचिवालय में खलबली मची रही। इनके लिए क्राइटेरिया तीन साल का रखा गया था। सचिवालय सूत्रों की मानें तो इस सूची में तमाम ऐसे नाम भी हैं, जो अपने रसूख और राजनीतिक कनेक्शन के बदौलत पांच साल से भी ज्यादा वक्त से एक ही जगह जमे हुए थे।
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन द्वारा जारी सूची में संयुक्त सचिव रमेश कुमार को गृह के साथ नियोजन और उद्यान, राजेंद्र सिंह को कृषि और आवास विभाग, अतर सिंह को सचिवालय प्रशासन, गरिमा रौंकली को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ पर्यटन और औद्योगिक विकास विभाग, मायावती ढकरियाल को पशुपालन एवं दुग्ध विकास के साथ समाज कल्याण विभाग, मदन मोहन सेमवाल को आयुष एवं आयुष शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा विभाग, राजेंद्र सिंह तोमर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अलावा वन एवं पर्यावरण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में क‌िए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके हुए तबादले

Transfer of secretariat officers in uttarakhand

लक्ष्मण सिंह को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास और राज्य संपत्ति विभाग, ओमकार सिंह को गोपन, सिंचाई के अलावा लघु सिंचाई विभाग, वीरेंद्र पाल सिंह को पंचायती राज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और वित्त विभाग, कवींद्र सिंह को ऊर्जा विभाग के साथ सामान्य प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग और महावीर सिंह को सचिवालय प्रशासन व पेयजल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

इसी क्रम में 13 संयुक्त सचिव, 17 उपसचिवों और 33 अनुसचिवों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। गौरतलब है कि सचिवालय में समीक्षा अधिकारियों के साथ ही सहायक समीक्षा अधिकारी और अनुभाग अधिकारियों के तबादलों की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। सचिवालय प्रशासन के स्तर पर इसकी कवायद भी आरंभ हो गई थी।

मंगलवार शाम 97 समीक्षा अधिकारी, 16 सहायक समीक्षा अधिकारी और 50 अनुभाग अधिकारियों  के तबादले की सूची जारी कर दी गई। लंबे समय बाद हुए इस बड़े फेरबदल पर तमाम चर्चाएं होती रहीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस आदेश का पालन करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। सूची में स्पष्ट रूप से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है, जो तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर ज्वाइनिंग नहीं देते हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई के पूर्व कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed