{"_id":"fa074a204de067ee5dd51a5925bbe2c4","slug":"transfer-of-forest-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल में 41 वनकर्मियों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल में 41 वनकर्मियों के हुए तबादले
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल वृत्त के वन संरक्षक वीपी गुप्ता ने गढ़वाल वृत्त के 41 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दो डिप्टी रेंजर, 29 वन दारोगा, एक वन आरक्षी और नौ अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
डिप्टी रेंजर जगदीश सिंह को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी से रुद्रप्रयाग, उदय जोशी को रुद्रप्रयाग से अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर में भेजा गया है।
इन दारोगाओं का तबादला
वन दारोगाओं में जगदीश प्रसाद सेमवाल, पदमेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल, कमलेश्वर, बलवंत सिंह रावत को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी से बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, दिगंबर दत्त को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी से गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, राजेंद्र बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, भाष्करानंद सती को बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर से गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
वन दारोगा नरेंद्र सिंह नेगी, ललिता प्रसाद जोशी को बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर से रुद्रप्रयाग, नारायण सिंह को अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर से गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, मनोहर रौथाण को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी से बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, मोहन लाल को अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर से रुद्रप्रयाग, दलवीर भंडारी, पृथ्वी सिंह को अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर से बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, दिगंबर प्रसाद को रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, उम्मेदु लाल को रुद्रयाग से गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, दिलबरी लाल को रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी हुए इधर-उधर
वन दारोगा पूरण सिंह असवाल को रुद्रप्रयाग में ही दूसरे रेंज में भेजा गया है। सुखदेव नेगी, वीरेंद्र लिंगवाल को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी से रुद्रप्रयाग, राजपाल सिंह को पौड़ी से गोपेश्वर, हर्ष सिंह को पौड़ी से रुद्रप्रयाग, राकेश मोहन नौटियाल और हिमानंद को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी से सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी, काशीराम, सोबन सिंह बिष्ट, शिशुपाल सिंह पटवाल को गढ़वाल वन प्रभाग से बदरीनाथ वन प्रभाग भेजा गया है।
वन संरक्षक वीपी गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही एक प्रशासनिक, पांच प्रधान सहायक, एक वरिष्ठ सहायक, एक मानचित्रकार, एक वाहन चालक और एक वन आरक्षी को भी स्थानांतरित किया गया है।