Dehradun News: उच्च शिक्षा विभाग में छह मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित 85 के तबादले, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
उच्च शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले गए हैं। 27 प्रयोगशाला सहायकों एवं सात पुस्तकालय सहायक सहित अन्य के तबादले किए गए हैं।
विस्तार
उच्च शिक्षा विभाग में छह मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित 85 के तबादले किए गए हैं। संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के मुताबिक मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक प्रशासनिक अधिकारी, 10 प्रधान सहायक, सात वरिष्ठ सहायक और 11 कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समुदाय विशेष के खिलाफ उत्तरकाशी में जगह-जगह विरोध तेज, बीजेपी नेता ने भी परिवार सहित छोड़ा शहर
इसके अलावा 27 प्रयोगशाला सहायकों एवं सात पुस्तकालय सहायक सहित अन्य के तबादले किए गए हैं।