फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer and promotion in uttarakhand health department

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 13 डॉक्टरों के तबादले, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट

Tue, 31 Oct 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transfer and promotion in uttarakhand health department

शासन ने प्रदेश में 13 डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इसके अलावा दो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निदेशक पद पर प्रोन्नत दिया गया था, अब उनकी तैनाती का आदेश हो गया है।

विज्ञापन


अभी तक देहरादून में सीएमओ की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. तारा चंद पंत को निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय बनाया गया है। हरिद्वार के सीएमओ डॉ. रविंद थपलियाल को निदेशक गढ़वाल मंडल पद पर तैनात किया गया है। वहीं, सीएमओ ऊधमसिंह नगर डॉ. राजेंद्र कुमार पांडे को निदेशक पद पर प्रोन्नत करते हुए महानिदेशालय में निदेशक (पीपीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जेएनएन जिला चिकित्सालय ऊधमसिंह नगर में तैनात डॉ. संजय कुमार शाह को सीएमओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। एचएमजी जिला चिकित्सालय हरिद्वार में तैनात डॉ. आरती ढौढियाल को सीएमओ टिहरी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Transfer and promotion in uttarakhand health department

टिहरी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर कार्यरत डॉ. योगेंद्र सिंह थपलियाल को सीएमओ देहरादून बनाया गया है। जिला चिकित्सालय हरिद्वार में तैनात डॉ. अशोक कुमार गैराला को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार पद पर भेजा गया है।

जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. अंजली नौटियाल को स्वास्थ्य महानिदेशालय में अपर निदेशक सामान्य कार्य बनाया गया है। देहरादून में तैनात डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एचएमजी जिला चिकित्सालय में तैनाती दी गई है, वह एनेस्थैटिस्ट का कार्य भी देखेंगे।

जिला अस्पताल देहरादून से डॉ. पदमा रावत को टिहरी जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. रीना सेमवाल को वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून डॉ. कैलास गुंजियाल को सीएमओ पिथौरागढ़ बनाया गया है। संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात डॉ. आनंद शुक्ला को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed