Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer: 150 inspector will climb mountains

150 दरोगाओं का आया पहाड़ चढ़ने का नंबर

Sun, 31 Jan 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transfer: 150 inspector will climb mountains
देहरादून। रेंज के दो मैदानी जिलों से कुल 150 दरोगाओं का पहाड़ चढ़ने का नंबर आ गया है। पहाड़ी जनपदों से मैदान में कुल 40 दरोगाओं के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें बहुत तो आने को तैयार भी नहीं हैं। ऐसे में संतुलन बनाने के लिए अधिकतम तैनाती अवधि के हिसाब से पहले चरण में स्थानांतरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें, पहाड़ पर तैनाती अवधि चार साल की है। यानी चार साल की तैनाती के बाद दरोगा मैदान में आ सकता है। मैदान में आठ साल की तैनाती के बाद दरोगा को पहाड़ चढ़ना ही होगा। गढ़वाल रेंज कार्यालय में इन दिनों सभी दरोगाओं की सूची तैयार की गई है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में 150 ऐसे दरोगा हैं जो बीते आठ साल से यहीं पर तैनात हैं। अब इन्हें पहाड़ पर भेजा जाएगा। इधर, पहाड़ पर केवल 40 दरोगा ही ऐसे हैं जिन्होंने लगातार चार साल की तैनाती पहाड़ी जिलों में काटी है। ऐसे में इन्हें अब मैदानी जिलों में विकल्प देना होगा। इस तरह यदि देखा जाए तो मैदान से कुल 90 दरोगा अधिक होंगे पहाड़ पर जाने वाले। लिहाजा, फोर्स में संख्यात्मक संतुलन नहीं रहेगा। लिहाजा, पहले चरण में उन्हीं दरोगाओं को पहाड़ भेजा जाएगा, जिन्होंने अधिकतम तैनाती पूरी की है। मसलन, यदि 40 दरोगा ऐसे हैं जिन्होंने आठ साल से अधिक मैदान में पूरे किए हैं पहले उन्हें ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
मैदान और पहाड़ में स्थानांतरित होने वाले दरोगाओं की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही सभी नियमों को देखते हुए उनका स्थानांतरण किया जाएगा।
-नीरू गर्ग, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed