फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains Will Run Again from dehradun railway station from 8th February

देहरादून: अंतिम चरण में री-मॉडलिंग का काम, आठ फरवरी से शुरू होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन

Tue, 28 Jan 2020 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 09:13 PM IST
सार

  • अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा
  • कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों का कैंसिलेशन बढाया गया

विज्ञापन
Trains Will Run Again from dehradun railway station from 8th February
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून रेलवे स्टेशन से नंदा देवी, शताब्दी, काठगोदाम जन शताब्दी, लाहौरी समेत छह ट्रेनों का संचालन आठ फरवरी से शुरू होगा। दून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म और री-मॉडलिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन


स्टेशन निदेशक ने बताया कि पहले चरण में चुनिंदा ट्रेनों का संचालन होगा। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा। बता दें कि दून रेलवे स्टेशन पर री-मॉडलिंग कार्यों के चलते 10 नवंबर 2019 से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन


जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब यात्रियों की दिक्कत जल्द दूर हो रही है। स्टेशन निदेशक गणेश ठाकुर ने बताया कि बताया कि रेलवे लाइनों के साथ ही प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ट्रेनों का बढ़ा कैंसिलेशन

आठ फरवरी से नंदा देवी, शताब्दी, काठगोदाम से जनशताब्दी, राप्ती गंगा, अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा।

सभी कर्मचारियों की नए सिरे से तैनाती की जा रही है। बता दें कि स्टेशन पर री-माडलिंग कार्यों के चलते ज्यादातर कर्मचारियों को मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किया हुआ है। 

कोहरे के चलते इन ट्रेनों के कैंसिलेशन को बढ़ाया गया:
जनता एक्सप्रेस- एक मार्च तक। 2 मार्च को देहरादून आएगी और यहां से भी चलेगी।
उपासना एक्सप्रेस- 29 फरवरी तक। बुधवार और शनिवार को आती-जाती है।
उज्जैन एक्सप्रेस- 26 फरवरी तक रद्द। मंगलवार- बुधवार को आती-जाती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed