मुजफ्फरनगर में हादसे के बाद शताब्दी समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पुरी से हरिद्वार आ रही उत्कल एक्सप्रेस के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देहरादून से रवाना होने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है।
रेलवे अफसरों के मुताबिक दून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों को वाया शामली होकर दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके अलावा हादसे के बाद रेलवे की ओर से हरिद्वार और रुड़की में दो आपात केंद्र खोल दिए गए हैं जहां से यात्रियों के परिजन जानकारी ले सकते हैं।
दून रेलवे स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद शताब्दी, जन शताब्दी, देहरादून-ब्रांदा एक्सप्रेस और नंदा देवी जैसी ट्रेनोें को मुजफ्फरनगर के बजाय वाया शामली भेजा जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर
पूछताछ केंद्र हरिद्वार
रेलवे - 5131, 5101
01334 -227477, 227478, 227479, 227480, 9760534054
पूछताछ केंद्र रुड़की स्टेशन
9760534056, 01332-277481