{"_id":"58486db84f1c1b9b1944973f","slug":"trains-not-come-to-dehradun-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्य से 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्य से 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से देहरादून रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्य से गुरुवार को 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस कारण चार पैसेंजर कैंसिल हुई और 11 ट्रेन देहरादून एवं हरिद्वार स्टेशन से पूर्व ही लौट जाएगी। वहीं दोपहर बाद की चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रायवाला-मोतीचूर के बीच रेलवे पुलिया के पुनर्निर्माण की वजह से बृहस्पतिवार को यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी। पुलिया निर्माण के कारण कई ट्रेनों का देहरादून से संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
- शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक ही आएगी और यहीं से दिल्ली जाएगी।
- लाहौरी एक्सप्रेस हरिद्वार तक आएगी और यहीं से वापस भेज दी जाएगी।
- इलाहाबाद से आने वाली लिंक लक्सर आएगी और वहीं रवाना वापस जाएगी।
- बांद्रा एक्सप्रेस हरिद्वार आएगी और लक्सर से वापस भेजी जाएगी।
- राफ्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद तक आएगी और वहीं से वापस जाएगी।
- डीएलएस पैसेंजर को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।