फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trains late by schedule due to fog in roorkee

कोहरे के चलते कई घंटे देरी से पहुंची एक्सप्रेस ट्रेनें, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर रद्द

Sat, 30 Sep 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 30 Sep 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
trains late by schedule due to fog in roorkee
train

कोहरे से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों की देरी रुड़की पहुंची। वहीं, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


रेलवे अफसरों के मुताबिक  हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि जम्मूतवी-कोलकाता दो घंटे तीस मिनट के देरी से पहुंची।
विज्ञापन


अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल आठ घंटे की देरी से रुड़की पहुंची। कोहरे का असर हरिहर एक्सप्रेस पर भी पड़ा। अफसरों के मुताबिक बरौनी से अंबाला कैं ट जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से रुड़की स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

trains late by schedule due to fog in roorkee

जम्मूतवी से गुवाहाटी ओर जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी पहुंची। वही लखनऊ-चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पर पहुंची। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रुड़की आयी।

ट्रेनाें की लेट होने से यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रेलवे के यातायात निरीक्षक पीके सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। एक दो दिन में मौसम सामान्य होने पर संचालन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed