{"_id":"591f38974f1c1bd71af22e97","slug":"trains-housefull-before-summer-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुटिटयों से पहले इन ट्रेनों में हाउसफुल, इस दिन तक नहीं मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुटिटयों से पहले इन ट्रेनों में हाउसफुल, इस दिन तक नहीं मिलेगा टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 19 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ट्रेन से कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार फिर से विचार कर लें। कारण कि अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण हाउस फुल हो चुका है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में 15 जून तक वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रुड़की स्टेशन से होकर जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 15 जून तक वेटिंग आरक्षण टिकट भी उपलब्ध नहीं है।
इसके अलावा फिरोजपुर-धनबाद के बीच चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, जम्मूतवी-गोहाटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-भागलपुर, जम्मूतवी-गोरखपुर और अमृतसर-टाटानगर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में फिलहाल किसी श्रेणी में आरक्षण टिकट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में 300 के करीब वेटिंग चल रही है। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में भी 250 से अधिक वेटिंग चल रही है। वहीं ऋषिकेश-जम्मूतवी, अहमदाबाद मेल, दून-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी डेढ़ सौ से अधिक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
आरक्षण पर्यवेक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि 15 जून तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण टिकट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ट्रेन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।