फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training given to officers and employees for digital ID for farmers

Dehradun News: किसानों को डिजिटल आईडी के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 22 Dec 2025 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Training given to officers and employees for digital ID for farmers
देहरादून। राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को किसानों की डिजिटल आईडी तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने बताया कि देश के समस्त किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने एवं उनकी पहचान को डिजिटल रूप देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने फार्मर रजिस्ट्री की शुरूआत की है। फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसा डाटाबेस है, जिसमें किसान पंजीकरण कराकर अपनी डिजिटल पहचान प्राप्त कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद किसानों को एक यूनिक डिजिटल पहचान मिलेगी, जिसे फार्मर आईडी या किसान आईडी कहा जाएगा। यह 11 अंकों की आईडी ई-केवाईसी और फील्ड सत्यापन के पूरा होने के बाद जारी होगी। प्रशिक्षण के दौरान सचिव कृषि एसएन पाण्डेय, आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु, चिन्मय मेहता, हर्षद पटेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed