फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train reservation Uttarakhand Handball Association 16 member team dream of playing national will be broken

Uttarakhand: ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम

Wed, 23 Nov 2022 01:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:35 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए उत्तराखंड की महिला टीम को 24 नवंबर को यहां से रवाना होना है, लेकिन ट्रेन में वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण खिलाड़ियों की सीट कंफर्म नहीं हो पाई है। ट्रेन में रिजर्वेशन न होने से खिलाड़ियों में मायूसी है।

विज्ञापन
Train reservation Uttarakhand Handball Association 16 member team dream of playing national will be broken
ट्रेन टिकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की 16 सदस्यीय टीम का रिजर्वेशन नहीं हुआ तो उनका नेशनल खेलने का सपना टूट जाएगा। इस टीम को आंध्र प्रदेश में 26 नवंबर से शुरू होने वाली 51वीं सीनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना है, लेकिन ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने से इन खिलाड़ियों को ले जाने से मना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस टीम को उत्तराखंड की तरफ से आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए 24 नवंबर को यहां से रवाना होना है, लेकिन ट्रेन में वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण खिलाड़ियों की सीट कंफर्म नहीं हो पाई है। कोरोना के बाद से नेशनल लेबल की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दो वर्षों से प्रतियोगिता के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयारी कर रही थी। टीम का जाना कैंसिल होने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह कम हो गया है।
विज्ञापन


देहरादून की खिलाड़ी रिशिता गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से सीटें कंफर्म न होने को वजह बताते हुए ले जाने से मना कर दिया गया है। रिशिता ने बताया, कोरोनाकाल से इस घड़ी का इंतजार पूरी टीम कर रही थी, लेकिन अब सपना पूरी तरह से टूटता नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों से लड़कियां इस टीम में हैं, जो आंध्र प्रदेश में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी, लेकिन अब यह सपना टूट जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना
खिलाड़ियों की सीटें वेटिंग अधिक होने के कारण कंफर्म नहीं हो पाई हैं, इसलिए अब टीम इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी। इस संबंध में आंध्र प्रदेश में बात की गई, तो उनकी ओर से भी कोई सहयोग नहीं दिया गया है।
- सुंद्रियाल, सचिव, उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन

सभी को जाने के लिए मना कर दिया गया है। इसके बाद से बहुत दुख महसूस हो रहा है। राज्य सरकार ही अब चाहेगी तो अब हम सभी प्रतिभाग कर पाएंगे। 
- पवित्रा, रुद्रपुर

ये भी पढ़ें...Dehrarun: शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

ट्रेन में सीट ही नहीं कंफर्म हो पाई है। अब कैसे जा पाएंगे। दो साल से तैयारी कर रहे थे, लेकिन एसोसिएशन की ओर से मना करने के बाद से हौसला टूट गया है। सारी मेहनत बेकार चली गई है। 
- सविता, खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed