{"_id":"589d60ce4f1c1b7b0d37845c","slug":"train-crushed-three-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर में चल रहे पुल निर्माण कार्य में रेलवे ट्रैक पर तीन मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार की सुबह लाइन के पास फंसी हुए ट्रेन को तीनों मजदूर क्रेन से निकलवा रहे थे। तभी सामने से ट्रेन आ गई। क्रेन की आवाज में ट्रेन आने की आवाज नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन
और तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
वहीं मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद का गनर पुलिस कर्मी शुक्रवार की सुबह शिवालिकनगर में मृत मिला। दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। मृतक पुलिसकर्मी अभिषेक टिहरी गढ़वाल घनसाली का रहने वाला है।
विज्ञापन
हरिद्वार के ही एक आश्रम में पुलिस कर्मी भूपेंद्र मृत अवस्था में मिला। बताया गया कि मृतक उत्तरी हरिद्वार में रहता है और पुलिस लाइन में तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।