फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic accident on Devprayag-Rishikesh road, five died

उत्तराखंडः देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, छह लोगों की मौत

Thu, 16 Jan 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Jan 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident on Devprayag-Rishikesh road, five died
गहरी खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर साकनीधार के पास एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति और एक बच्ची समेत कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण खड़ी चढ़ाई में शवों को खाई से निकालने में पुलिस और एसडीआरएफ को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रथम दृष्ट्या दुर्घटना की वजह घना कोहरा या चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर आ रही कार साकनीधार मेें अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में ऊखीमठ तहसील में नाजिर के पद पर कार्यरत मकान सिंह के परिवार समेत छह लोग सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मकान सिंह की पत्नी सौंपा देवी (42) की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घना कोहरा या चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना की वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर पूर्व में एनएच लोनिवि को दीवार लगाने का सुझाव दिया गया था। मृतकों की पहचान उनके गांव से आए लोगों के पहुंचने पर देर शाम तक हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की सूची
-मकान सिंह  पुत्र श्री सती सिंह उम्र49
- पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18 
- सौपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42,
(निवासी गांव झाँकरी पालकोट तहसील देवप्रयाग)
- फूलदेई पत्नी मदन सिंह उम्र,53,
-लक्ष्मी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 35 ,
-नेहा पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र 15वर्ष
(निवासी गांव सेमा भरदार, रुद्रप्रयाग)

ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी में लालकुआं के उत्तरायणी मेले में ड्यूटी के बाद घर जा रहे पुलिस कांस्टेबल चेतन गंगवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकरा गई। चेतन ने हालांकि हेलमेट पहना था। बाइक बैरियर से टकराने के बाद जब सड़क पर रपटी तो हेलमेट का फीता चेतन के गले में फंस गया और फीते से गले की नस कट गई। 


मूल रूप से आवास विकास किच्छा निवासी चेतन गंगवार (26) पुत्र अयोध्या प्रसाद करीब 10 महीने से भीमताल थाने में तैनात था। इन दिनों उसकी ड्यूटी लालकुआं में आयोजित उत्तरायणी मेले में लगी थी। सोमवार रात को ड्यूटी करने के बाद चेतन अपनी बाइक से  किच्छा लौट रहा था। लालकुआं से कुछ आगे सुभाष नगर बैरियर के पास उसकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकराकर रपट गई।

 

गंभीर रूप से घायल चेतन को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कोतवाल संजय कुमार, काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत, बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed