{"_id":"62c9defc1e5e96791c017ccd","slug":"traffic-stalled-on-six-roads-due-to-heavy-rain-mussoorie-news-drn4167812179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में भारी बारिश से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की आधा दर्जन सङकें हुई बंद ,मार्ग खोलने के लिए मौके पर भेजी गई जेसीबी मशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में भारी बारिश से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की आधा दर्जन सङकें हुई बंद ,मार्ग खोलने के लिए मौके पर भेजी गई जेसीबी मशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश से शहर समेत आसपास के क्षेत्रों की कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं शहर के अंदर की सड़कों की हालत में काफी खस्ता है।
भारी बारिश से पीडब्यूडी प्रांतीय खंड की कई सड़कें भूस्खलन, पहाड़ गिरने और मलबा आने से बंद हो गईं। कार्लीगाङ-सहस्त्रधारा मोटर मार्ग किमी 11 और सिल्ला-सेरकी मौलधार मार्ग किमी सात, लंबीधार-किमाड़ी मोटर मार्ग बासाघाट में मलबा आने से सड़क रात से बंद है। कालागांव लिंक मोटर मार्ग किमी 10 में स्लिप, रिटर्निंग वाल क्षतिग्रस्त होने से मोटर मार्ग बंद हैं। शहर में देर रात भारी बारिश से मोती लाल नेहरू मार्ग, मैसानिक लाज बस अड्डे से किंक्रेग मार्ग के किनारे गहरी खाई बन गई, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। मसूरी-देहरादून मार्ग में कई जगह मलबा आने से लोगों को परेशानी हुई।
मालरोड में बारिश से कई जगह गड्ढे बन गए। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार पहाड़ से पत्थर और मलबा गिर रहे हैं। पहाड़ से बोल्डर, मलबा आने से मुख्य मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग को खोला गया। भारी बारिश से सड़कें बंद होने पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि सभी सड़कों को खोलने के तत्काल जेसीबी मौके पर भेज दी गई। सड़कों को जल्द खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे। कहा कि जल्द ही सभी सड़कों को खोलकर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।