फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic routes in Doon to change over the weekend; police will not stop examinees.

Dehradun News: वीकेंड पर दून में बदले रहेंगे मार्ग परीक्षार्थियों को नहीं रोकेगी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic routes in Doon to change over the weekend; police will not stop examinees.
वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश, चकराता और चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 13 और 14 जून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पिछले सप्ताह की तरह ही इस बार भी कई जगह रूट डायवर्ट रहेंगे। 14 जून को आयोजित विभिन्न स्नातक स्तरीय परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों को किसी भी डायवर्जन या रोक-टोक से मुक्त रखा जाएगा और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों, पर्यटन स्थलों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीकेंड, स्कूलों की छुट्टियों, चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और ऋषिकेश क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात दबाव बढ़ सकता है। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य क्षेत्रों से मसूरी व चकराता जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं। आवश्यकता पड़ने पर देहरादून शहर, मसूरी और ऋषिकेश में चरणबद्ध डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एंबुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस वाहनों की तरह ही 14 जून को परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के वाहनों को भी नहीं रोका जाएगा। सभी परीक्षा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।मसूरी क्षेत्र के पार्किंग स्थल : पिक्चर पैलेस, लण्ढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड, टाउन हॉल के नीचे, किंग क्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, कम्पनी गार्डन रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा/ पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed