{"_id":"658c79483182eebb820b2164","slug":"traffic-pressure-increases-in-mussoorie-and-doon-dehradun-news-c-5-1-drn1032-316571-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: तीन दिन तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल, पढ़ें जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: तीन दिन तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल, पढ़ें जरूरी जानकारी
Thu, 28 Dec 2023 02:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:54 PM IST
सार
दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
नए साल पर मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस दरम्यान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिया तय रूटों की सटीक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ते हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे।
विज्ञापन
दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
VIDEO : मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल शुरू, निकाली सांस्कृतिक शोभायात्रा, फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज भी पहुंचे
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इन तीनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है। इससे बाहरी राज्यों के वाहन मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का उपयोग करेंगे जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा।
गूगल और मैपल आमतौर पर शहर के रूट ही दिखाते हैं। लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने-जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए।
- अजय सिंह, एसएसपीI