{"_id":"5df9d5bd8ebc3e87b2708efe","slug":"traffic-police-campaign-in-uttarakhand-nainital-leads-in-violation-of-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः यातायात नियमों के उल्लंघन में नैनीताल सबसे आगे, दून में सबसे कम कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः यातायात नियमों के उल्लंघन में नैनीताल सबसे आगे, दून में सबसे कम कार्रवाई
Wed, 18 Dec 2019 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:11 PM IST
सार
- प्रदेश में बिना डीएल वाहन चलाने पर 2852, गलत नंबर प्लेट पर 9923 चालान
- यातायात पुलिस ने 15 दिन चलाया अभियान, देहरादून में सबसे कम कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश भर में 15 दिन चले अभियान में यातायात पुलिस ने 2852 लोगों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पकड़ा। जबकि 9923 लोगों का चालान दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने के आरोप में किया गया। सबसे ज्यादा चालान नैनीताल में तो सबसे कम देहरादून में काटे गए।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक यातायात केवल खुराना के निर्देश पर एक से 15 दिसंबर तक प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया गया था। डीआईजी ने बताया कि चेकिंग में 185 नाबालिग वाहन चलाने के आरोप में पकडे़ गए। दोषपूर्ण नंबर प्लेट और बिना डीएल वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में नैनीताल पुलिस अव्वल रही है।
विज्ञापन
नैनीताल जिले में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 2859 और बिना डीएल के 740 चालान हुए। दूसरे नंबर ऊधम सिंह नगर पुलिस रही। दोनों मामलों में यहां क्रमश: 2135 और 701 चालान किए गए। हरिद्वार 55 नाबालिग वाहन चालकों के चालान हुए। देहरादून में अभियान के दौरान सबसे कम कार्रवाई हुई। डीआईजी ने बताया यातायात नियमों का पालन कराने को भी भविष्य में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन