फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Traffic plan ready for Dehradun, Mussoorie, and Rishikesh for the weekend

देहरादून: वीकेंड के लिए दून, मसूरी और ऋषिकेश का ट्रैफिक प्लान तैयार, दबाव बढ़ने पर बदलेंगे रूट

Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

इस व्यवस्था में दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Traffic plan ready for Dehradun, Mussoorie, and Rishikesh for the weekend
ट्रैफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में पर्यटकों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने तीन दिन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जाएगा। शनिवार 17 अक्तूबर से सोमवार 19 अक्तूबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन


प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलोनी ने बताया कि इस व्यवस्था में दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। एंबुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। पेट्रोल, दूध और गैस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर क्रेन से टोइंग और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, सीएम धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी जाने के लिए दो वैकल्पिक रूट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के डाटकाली मार्ग से मसूरी जाने वाले वाहनों को आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, जोहड़ी तिराहा, पुरकुल गांव और कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा। वैकल्पिक रूट के तहत ट्रांसपोर्ट नगर से लक्ष्मी धर्मकांटा, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट चौक, सर्किट हाउस, बीजापुर गांव, किमाड़ी और हाथीपांव होते हुए भी मसूरी पहुंच सकेंगे। प्रेमनगर की ओर से आने वाले वाहन बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, किमाड़ी, लंबीधार, हाथीपांव और जीरो बैंड से मसूरी जाएंगे। चकराता जाने वाले वाहनों के लिए डाटकाली से ट्रांसपोर्ट नगर, जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव, सिंघनीवाला, न्यू देहरादून-पांवटा फ्लाईओवर और लांघा रोड का रूट निर्धारित किया गया है।

पार्किंग भरने पर बदलेगी व्यवस्था
मसूरी में उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत भरने पर प्लान-बी लागू होगा। इसके तहत पर्यटकों के वाहन किंग क्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे और वहां से लोकल टैक्सी के जरिये गंतव्य तक भेजा जाएगा। किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर प्लान-सी लागू होगा। इसमें गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो पॉइंट की ओर वाहनों को डायवर्ट कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।

Trending Videos

ऋषिकेश के लिए भी दो प्लान
हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाले वाहनों को सामान्य स्थिति में सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, श्यामपुर चौकी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और बाईपास रोड होते हुए तपोवन, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी भेजा जाएगा। देहरादून से आने वाले वाहनों को नटराज चौक, ढालवाला और भद्रकाली होते हुए इसी मार्ग से आगे भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से लालतप्पड़, भानियावाला, रानीपोखरी और नटराज चौक होते हुए भेजा जाएगा। वीकेंड के बाद पहाड़ों से लौटने वाले पर्यटकों के लिए भी अलग रूट रहेगा। हरिद्वार जाने वाले वाहनों को शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, बाईपास रोड, पशुलोक बैराज और चीला होते हुए भेजा जाएगा।

शहर में भी जरूरत के अनुसार डायवर्जन
पैसिफिक मॉल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले वाहनों को इंद्रबाबा मार्ग, कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहे से भेजा जाएगा। सेंट्रियो मॉल के पास दबाव होने पर एनेक्सी तिराहे से सीएसडी तिराहा और बिंदाल होते हुए यातायात संचालित किया जाएगा। सहस्रधारा में भीड़ बढ़ने पर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर और गुच्चुपानी में दबाव होने पर सप्लाई चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहे तक ऑटो-विक्रम के लिए जीरो जोन रहेगा। यहां सवारी उतारने और बैठाने के लिए वाहन नहीं रुक सकेंगे। ढालवाला और आईएसबीटी की पार्किंग भरने पर वाहनों को आईडीपीएल की अस्थायी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed