फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic plan does not materialize, jam occurs throughout the day

Dehradun News: धरातल पर नहीं उतरा ट्रैफिक प्लान, दिनभर लगता है जाम

Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan does not materialize, jam occurs throughout the day
विकासनगर। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन जल्द शुरू होने वाला है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग विकासनगर शहर के बीच से होकर होकर गुजरता है। इस कारण बड़ी संख्या में यहां से चारधाम यात्री और पर्यटक गुजरते हैं। दोपहर तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार डेढ़ किमी लंबे बाजार को पार करने में आधा घंटा तक समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में वाहन रेंगते नजर आते हैं।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई प्लान बनाए, लेकिन एक भी धरातल पर नहीं उतरे। गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। बाजार में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। पहाड़ी गली से लेकर अस्पताल रोड तक सबसे ज्यादा जाम लगता है।
विज्ञापन



यह बनाए गए थे ट्रैफिक प्लान
- शहर में ई-रिक्शे के प्रवेश पर लगाया गया था प्रतिबंध
- वाहनों की पार्किंग के लिए हाईवे के दोनों ओर बनाई गई थी सफेद पट्टी

- सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनों पर लगाया गया था प्रतिबंध
- शहर में यूटिलिटी के प्रवेश के लिए बनाई गई थी टोकन व्यवस्था

- हाईवे के किनारे स्थायी रेहड़ी और फड़ लगाने पर लगाया गया था प्रतिबंध
ट्रैफिक पुलिस की नहीं है व्यवस्था
स्थानीय व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से शहर में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग कर रहे हैं। पूर्व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में सभी को सहयोग करना होगा। ट्रैफिक प्लान धरातल पर उतारने जरूरी हैं।
सीओ विकासनगर भाष्कर शाह ने कहा कि वर्तमान में चुनाव की व्यस्तता अधिक है। चुनाव संपन्न होने के बाद व्यापारियों की बैठक कर सभी प्लान की समीक्षा की जाएगी। व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed