फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic plan changed for PM Modi's Patanjali tour in haridwar

PM मोदी के पतंजलि दौरे के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 02 May 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 May 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
traffic plan changed for PM Modi's Patanjali tour in haridwar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि रिसर्च सेंटर के उद्घाटन के मौके पर बुधवार सुबह आठ बजे से बहादराबाद से रुड़की के बीच जीरो जोन रहेगा। समारोह में 500 बसों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए हरिद्वार- दिल्ली हाईवे और हरिद्वार- सहारनपुर राजमार्ग पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


हरिद्वार की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहन बाया लक्सर और दिल्ली से आने वाले वाहन रुड़की से भगवानपुर होते हुए धनौरी के रास्ते हरिद्वार पहुंचेंगे। मंगलवार रात 10 बजे से भारी वाहन बहादराबाद हाईवे पर प्रतिबंधित रहेंगे।      
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बाबा रामदेव के पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने यहां पहुंच रहे हैं। पतंजलि के मुताबिक कार्यक्रम में 500 बसों में लोग योग शिविर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और रुड़की और बहादराबाद के बीच वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तब्दीली की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सुबह आठ बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक बहादराबाद- रुड़की के बीच जीरो जोन घोषित रहेगा। 

ब्रीफिंग व रिहर्सल

traffic plan changed for PM Modi's Patanjali tour in haridwar
demo pic - फोटो : demo

​इस दौरान हाईवे से कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा। तय यातायात प्लान के अनुसार ऋषिकेश व हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्गों को कनखल के देशरक्षक तिराहे से लक्सर होते हुए रुड़की से निकाला जाएगा। वहीं दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक रुड़की से भगवानपुर की तरफ मोड़ते हुए इमलीखेड़ा धनौरी मार्ग से गुजरेगा। हाईवे पर मंगलवार की रात 10 बजे से भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।      

भारी पुलिस बल तैनात, ब्रीफिंग व रिहर्सल आज      
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मंगलवार सुबह नौ बजे योग भवन फेज-2 में पुलिस बल की ब्रीफिंग की जाएगी। साथ ही रिहर्सल भी किया जाएगा।

ब्रीफिंग में जनपद हरिद्वार व बाहरी जिलों से आए पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। जिला पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे पर हरिद्वार जनपद से तीन एसपी, सात सीओ, 19 इंस्पेक्टरों के अलावा 76 सब इंस्पेक्टर व 462 सिपाहियों की तैनाती की गई है।

जबकि बाहरी जनपदों से सात एसपी, आठ सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 25 सब इंसपेक्टर व 100 कांस्टेबलों सहित यातायात, घुड़सवार जैसा अन्य पुलिस बल लगाया गया है। चार कंपनी डेढ़ सेक्शन पीएसी, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू की टीम भी मुस्तैद रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed