'राहत' की बारिश से शहर का ट्रैफिक धड़ाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्ला मचा तो यातायात दुरुस्त करने एसएसपी से लेकर थाना-चौकी के पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे। बारिश के बीच आधे घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद ट्रैफिक पटरी पर आ सका। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों के लेफ्ट टर्न पर काबिज होने से आई।
सुबह से ही हो रही बारिश के बीच यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। लेकिन दोपहर में तेज बारिश हुई तो पुलिसकर्मी सड़कों से हट गए। उस समय स्कूल की छुट्टी के साथ यातायात का दबाव और बढ़ गया।
बारिश के कारण दुपहिया के बजाय हर तरफ चौपहिया वाहनों की कतार थी। सड़कों पर जलभराव से स्थिति और बिगड़ गई। सर्वे चौक, सुभाष रोड, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार, दून अस्पताल, बुद्धा चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक आदि स्थानों पर वाहनों की लाइन लग गई।
जाम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी फंस गए। अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने थाना, चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबलों को भी सड़कों पर उतारा।
उन्हाेंने ज्यादा प्रभावित चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। अधिक दिक्कत लेफ्ट टर्न खाली नहीं होने की वजह से आई। कप्तान ने ऐसे वाहन चालकों पर सख्ती के साथ ही चालान करने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल खुद महाराजा अग्रसेन चौक पर कमान संभाले हुए थे। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला और लोगों को राहत मिली।
बारिश की वजह से चौपहिया वाहनों का ज्यादा दबाव था। तेज बारिश से जलभराव के कारण यातायात संचालन में दिक्कत आई, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ से लेफ्ट टर्न खाली नहीं रहा, जिससे और परेशानी आई।
-स्वीटी अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक