फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic jaam in uttarakhand char dham route

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर सुबह आठ बजे से रेंग रहे वाहन, 22 किमी. तय करने में लग रहे घंटों

Mon, 10 Jun 2019 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
traffic jaam in uttarakhand char dham route
जाम में फंसे हैं हजारों वाहन - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में सुबह आठ बजे से वाहन रेंगने को मजबूर हैं। वहीं गंगा दशहरे से दो दिन पहले ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं के आगमन से हाईवे में जाम लग रहा है। भरी गर्मी में श्रद्धालुओं को घंटों जाम में जूझना पड़ रहा है। इन दिनों उत्तराखंड के बढ़ी पर्यटकों की आमद से चारधाम, हरिद्वार, नैनीताल और मसूरी मार्ग में भंयकर जाम लग रहा है।

विज्ञापन


देवप्रयाग में तीन धारा से ब्यासी के बीच 22 किमी. तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। यहां आज सुबह तोता घाटी के पास एक ट्रक फंसने कारण सुबह 8 बजे से ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है। वहीं 12 जून को होने वाले गंगा दशहरे के दो दिन पहले से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। जिस वहज से यहां भी हाईवे में लगातार जाम लग रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी भी अछूती नहीं

वहीं अगर राजधानी देहरादून की बात करें तो वह भी जाम से झाम से अछूती नहीं है। यहां मसूरी रोड, आढ़त बजार (भूसा स्टोर) से घंटा घर और डोईवाला में लोग बार-बार जाम में फंस रहे हैं। 

लगातार बढ़ती तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भीड़ के चलते चारधाम यात्रा हांफने लगी है। हालत यह है कि चारधाम यात्रा मार्ग के लगभग सभी मुख्य मार्गों पर मीलों लंबा जाम लग रहा है। रविवार को चारों धामों को जाने वाले हाईवे वाहनों से पटे रहे। दो से तीन घंटे जाम में फंसे होने के चलते पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना पड़ा। यहीं नहीं मसूरी और कुमाऊं में नैनीताल के अलावा तमाम पर्यटक स्थलों पर रविवार को दिनभर जाम लगा रहा है।

ऋषिकेश में वीकेंड पर शहर में हमेशा की तरह लोगों को जाम से जूझना पड़ा। चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा भी साथ ही चलने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। आलम यह था कि चीला बैराज रूट पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed