{"_id":"5ddbded98ebc3e54e8092a07","slug":"traffic-challan-will-cut-by-e-machine-in-uttarakhand-all-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सभी जिलों में अब ई-मशीनों से होगा चालान, ट्रैफिक निदेशालय ने 1200 मशीनें खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सभी जिलों में अब ई-मशीनों से होगा चालान, ट्रैफिक निदेशालय ने 1200 मशीनें खरीदी
Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
सार
- ट्रैफिक निदेशालय और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राज्य के सभी जिलों में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकाें का चालान ई-मशीनाें से होगा। अभी तक यह व्यवस्था दून जिले में ही है। भारतीय स्टेट बैंक से एमओयू होने के बाद ट्रैफिक निदेशालय को ई-चालान की 1200 मशीनें उपलब्ध हो गई हैं। जल्द ही इन मशीनाें का वितरण प्रत्येक जिले में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने ई-चालान मशीनों के संचालन, सुरक्षा और नेटवर्क को लेकर अधिकारियाें के साथ वार्ता की। डीआईजी खुराना ने बताया कि पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक के मध्य ई-चालान मशीनों को लेकर एमओयू हो गया है।
विज्ञापन
यातायात निदेशालय को बैंक की तरफ से 1200 ई-चालान मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। इन्हें जल्द संबंधित जिलाें को वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-चालान मशीनों से कार्य लेने को तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर लिया। जिलों में यातायात पुलिसकर्मियाें को ई-चालान मशीनों के संचालन को प्रशिक्षित कर लिया जाए।
विज्ञापन