फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders protested against the trial of shuttle service

Dehradun News: व्यापारियों ने किया शटल सेवा के ट्रायल का विरोध

Wed, 25 Dec 2024 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the trial of shuttle service
Iगज्जी बैंड पर पहुंचकर होटलियर और व्यापारियों ने किया विरोध-मसूरी नहीं पहुंच पाए पर्यटक, पार्किंग और होटल रहे खाली
विज्ञापन

I

Iशहर के गज्जी बैंड से पुलिस और स्थानीय प्रशासन की पहल पर शटल सेवा का ट्रायल किया गया, जिसका मसूरी के होटलियर और व्यापारियों ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया। व्यापारियों और होटलियर की कैबिनेट मंत्री से बात होने के बाद हंगामा शांत हुआ। हालांकि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा।I
Iहोटलियर ने आरोप लगाया कि जब मसूरी की पार्किंग और होटलों में पर्यटक नहीं पहुंच रहे और शटल सेवा को शुरू किया जा रहा है। होटलियर ने कहा कि शहर की पार्किंग फुल होने के बाद ही शटल सेवा शुरू करने की बात हुई थी। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने बिना सोचे समझे शटल सेवा को शुरू कर दिया।
विज्ञापन

I
Iमसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल व मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस, प्रशासन ने अचानक गज्जी बैंड के पास पर्यटक वाहनों को शटल सेवा के नाम पर रोक दिया। इससे शहर में आने वाले पर्यटक परेशान रहे। कहा शहर में मात्र बीस फीसदी ही पर्यटक पहुंच पाया है। शहर के होटल पूरी तरह से खाली हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iसीओ अनुज कुमार आर्य ने बताया कि गज्जी बैंड के पास कुछ वाहनों के लिए शटल सेवा का सिर्फ ट्रायल किया गया था। ट्रायल में भी उन वाहनों को शामिल किया गया था जो बिना किसी बुकिंग और टैंपो ट्रेवल्स वाहन थे। ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।

I
Iउन्होंने कहा कि व्यापारियों, होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि गज्जी बैंड से मसूरी का पूरा ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा जिस दिन मसूरी की 70 फीसदी पार्किंग भर जाएगी। उसके बाद शटल सेवा के माध्यम से सैलानियों को भेजा जाएगा।I

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed