फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traders protest in uttarakhand against GST

जीएसटी के विरोध में उत्तराखंड के व्यापारी, गढ़वाल से लेकर कुमाउं के बाजार बंद

Fri, 30 Jun 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
traders protest in uttarakhand against GST

एक जुलाई से लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर के विरोध में शुक्रवार का व्यापारी संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया गया है। देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी भारत बंद को समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


व्यापारियों की मांग है कि जीएसटी में दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड समेत पर्वतीय जिलों में न्यूनमत सीमा 20 लाख हो, मासिक रिटर्न की अनिवार्यता समाप्त कर त्रैमासिक हो, सरलीकरण किया जाए। वहीं केंद्र की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर सभी व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन


इधर, कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में रेलवे बाजार, नया बाजार, पटेल चौक, मुख्य बाजार समेत सभी बाजारों में दुकानें बंद हैं। व्यापारी केंद्र के इस जबरन थोपे जा रहे टैक्स के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून और गढ़वाल में भी बाजार बंद

traders protest in uttarakhand against GST
gst

इधर युवा जाटव समाज एकता अंबेडकर मिशन ने भी व्यापार हित में भारत बंद को समर्थन किया है। वहीं भारत बंद में उतरे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्ट इकाई ने जीएसटी को व्यापारी हित का बताते हुए बंद करने से इन्कार कर दिया है।

देहरादून की बात करें तो कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी का विरोध करते हुए बाजार बंद रखा। वहीं, गढ़वाल के भी कई हिस्सों में व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ अपनी दुकानें नहीं खोली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed