फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders protest against taking goods to Asharodi

Dehradun News: व्यापारियों ने सामान आशारोड़ी ले जाने का किया विरोध

Sun, 23 Jul 2023 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against taking goods to Asharodi
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर जीएसटी अनिल सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों का सामान चेक करने के लिए रेलवे स्टेशन से आशारोड़ी ले जाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि व्यापारी बिल पर माल लाते हैं, फिर भी उन्हें माल खोलकर परेशान किया जाता है। मांग की कि जो माल बिल के साथ है उसे रेलवे स्टेशन से ही व्यापारियों को दिया जाए। बिना बिल के माल पर पेनाल्टी लगाई जाए। उन्होंने जीएसटी की दरें भी कम करने की मांग की। कहा कि जीएसटी की दरें ज्यादा होने से महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस से पहले ही व्यापारियों को माल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानों और कर्मचारियों के खर्चे निकालना, बिजली का बिल देना मुश्किल हो गया है। इस पर एडिशनल कमिश्नर अनिल सिंह ने आश्वासन दिया कि जिसके पास बिल होगा, उसका माल बिना खोले रेलवे स्टेशन से ही दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी राजेंद्र सिंह घई, गोलू धूपड़, राहुल कुमार वाधवा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed